फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाईगंगोली में एक घंटे 45 मिनट तक लगे जाम से परेशान रहे यात्री

Fri, 02 May 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली बाजार में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों के साथ ही यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार काे एक घंटे 45 मिनट तक जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गणाई गंगोली बाजार से होकर गुजरने वाला हाईवे बेहद संकरा है। यही नहीं सड़क किनारे वाहनों को पार्क भी किया जाता है। ऐसे में जैसे ही बड़े वाहन बाजार में प्रवेश करते हैं, जाम लग जाता है। शुक्रवार को स्टेट बैंक से कूना बाजार तक लगे एक घंटे 45 मिनट के जाम से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बाद में सेराघाट चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के सदस्यों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे जाम खुलवाया।
जाम के चलते हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, थल, नाचनी, मुवानी, चौकोड़ी, बेड़ीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, बागेश्वर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आए दिन जाम लगने के कारण ट्रेन और विमान सेवा के लिए समय पर यात्री हल्द्वानी या पंतनगर नहीं पहुंच पाते हैं। व्यापारी और जनप्रतिनिधि लंबे समय से बाईपास बनाए जाने की मांग उठाते आ रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। व्यापार संघ सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र बाईपास सड़क का निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें