फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाई गंगोली में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से यात्री परेशानी

Mon, 20 Jan 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से वाहनों को सड़क किनारे पार्क किया जाता है। इसके चलते आए दिन जाम लग रहा है। मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों के जाम में फंसने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



गणाई गंगोली से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, थल, नाचनी, मुवानी ,चौकोड़ी, बेड़ीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, कांडा और बागेश्वर के लिए टैक्सियों का संचालन होता है। बड़ी संख्या में टैक्सी होने के बावजूद अभी तक पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इन वाहनों को सड़क किनारे ही पार्क किया जाता है जिससे आए दिन जाम की समस्या पैदा हो जाती है। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजार क्षेत्र में इस तरह की समस्या आए दिन देखने को मिलती है। कई बार हल्द्वानी जाने वाले लोगाें की ट्रेन छूट जाती है। पहले जाम की समस्या से निपटने के लिए तहसील और थाना बेड़ीनाग से एक-एक सिपाही की ड्यूटी मुख्य बाजार में लगाई गई थी। वर्तमान में एक भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इसके चलते जाम की समस्या से निपटने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें