फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटृटानें खिसकने से ढाई घंटे फंसे रहे यात्री

विज्ञापन
Passenger trapped for two and a half hours due to slipping of rock - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़- घाट सड़क पर चट्टान खिसकने से यातायात अवरुद्ध हो गया। मैदानी क्षेत्रों से पिथौरागढ़ की ओर आने वाले वाहन ढाई घंटे से भी अधिक समय तक फंसे रहे। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों पिथौरागढ़- घाट ऑलवेदर सड़क का काम चल रहा है। सोमवार को शाम लगभग सात बजे चुपकोट बैंड के समीप चट्टानें खिसककर सड़क पर गिर गई। इससे यातायात बाधित हो गया।
मैदानी क्षेत्र से आने वाली बसों और टैक्सियों के साथ ही दर्जनों वाहन फंस गए। सूचना मिलने पर जेसीबी और मजदूर मौके पर भेजे गए। बड़े बोल्डर गिरे होने से सड़क खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान यात्रियों को कड़ाके की ठंड में घंटों तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। रात साढ़े नौ बजे यातायात सुचारु हो सका। यात्री रात दस बजे पिथौरागढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें