ग्राम पंचायत गणकोट रावलगांव के डुंडुुखोला और नायलपोखरी में पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों को पीठ पर पानी ढोना पड़ रहा है। पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कहा कि डुंडूखोला और नायलपोखरी में पानी नहीं आ रहा है। मीलों दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इन तोकों में डेढ़ सौ परिवार निवास करते हैं। कृषि और पशुपालन से जुड़े सभी ग्रामीण परेशान हैं। उनका अधिकांश समय पानी की आपूर्ति करने में ही बीत जाता है।
ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए दोनों तोकों में एक-एक हैंडपंप लगाने की मांग की। बाद में इस संबंध का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में गीता देवी, शांति, भागीरथी, गंगा, रजनी, सरस्वती, हेमा, कमला, रेवती, सूरज कुमार, सरिता, जानकी देवी, राजू देवी, राजमंती, मंजू, मालती देवी, ललिता, राजू रावल, करन रावल, प्रकाश राम, निर्मला देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार आदि शामिल थे।