फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रतिभागियों ने सीखी बर्ड वाॅचिंग की बारीकियां

Sat, 17 Feb 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में चल रहे पांच दिवसीय बर्ड वाॅचिंग प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बर्ड वाॅचिंग प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान बियर्डेड वल्चर, गोल्डन बुश रोबिन, ब्लू फ्रंटेड रेडस्टार्ट, स्नो पीजन, एक्सेंटर, व्हाइटकेप रेडस्टर्ट सहित कई अन्य चिड़ियाएं देखी गईं। इस दौरान प्रतिभागियों ने चिड़ियाओं की आदत, गतिविधि, उनके व्यवहार का बारीकी से अध्ययन किया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग उत्तराखंड और मोनाल संस्था की ओर आयोजित पांच दिवसीय बर्ड वाॅचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुनस्यारी महाविद्यालय में हुआ। मोनाल संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को नंदादेवी, हरकोट, इको पार्क क्षेत्र, पातलथौड़, सरमोली का भ्रमण कराया गया।
वहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप मंडल, कौशल विकास नोडल अधिकारी डॉ. रवि जोशी, प्रशिक्षक चंदन कुमार, पवन कोरंगा, डॉ. राहुल पांडेय, डॉ. रिफाकत अली, अमित कुमार टम्टा, दुर्गेश कुमार शुक्ला, चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. राजेंद्र राणा, बलवंत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें