फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मां बाराही देवीधुरा बगवाल मेले में इस तरह रहेगी पार्किंग, प्लान जारी

Thu, 27 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मां बाराही देवीधुरा बगवाल मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात के लिए चंपावत पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। मेले के दौरान देवीधुरा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


देवीधुरा तिराहे से मुख्य बाजार और मंदिर की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएगा। हल्द्वानी रोड से आने वाले श्रद्धालुओं को कनवाड़ बैंड से हनुमान मंदिर तक शटल सेवा मिलेगी। हल्द्वानी रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग एक और दो निर्धारित है।
दोपहिया वाहन मेहरा होटल के पास पार्क होंगे। खोलीखाड़ ग्राउंड से मुख्य बाजार की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पाटी-लोहाघाट मार्ग से आने वाले वाहन पुलिस चौकी देवीधुरा के सामने पार्क होंगे। विशिष्ट महानुभावों के वाहन संस्कृत महाविद्यालय ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। भीड़ बढ़ने पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


बगवाल मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात और सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात पार्किंग प्लान जारी किया गया है। मेले के दौरान देवीधुरा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग के लिए निर्धारित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रेखा यादव, एसपी, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें