फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सड़कों के दोनों किनारे बन गए पार्किंग स्थल

Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कलक्ट्रेट के पास सड़क के दोनों तरफ खड़े  वाहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की सड़कें पार्किंग स्थल बन गई हैं। इस कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर में पार्किंग स्थल का अभाव है और वाहन स्वामियों के पास भी अपने वाहन के लिए पार्किंग नहीं है। ऐसे में सड़कों के किनारे खाली जगह वाहनों को पार्क करना आम है, जो मुसीबत बनते जा रहे हैं।

नगर की सड़कों के दोनों तरफ पार्क वाहन यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावों को हवाई साबित कर रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने नगर की सड़कों की पड़ताल की। एंचोली, टकाना, लिंक रोड, कॉलेज रोड, कोतवाली रोड, अस्पताल रोड सहित अधिकांश सड़कों पर दोनों तरफ वाहन पार्क मिले। टैक्सी, दोपहिया वाहनों के साथ ही निजी वाहनों की सड़क किनारे पड़ी खाली जगह को पार्किंग स्थल बना दिया गया है।
विज्ञापन

यहां तक कि कलक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय के पास सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क मिले। कई वाहन ऐसे हैं जो लंबे समय से पार्क हैं लेकिन इन पर किसी जिम्मेदार विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। वाहनों की संख्या की अपेक्षा नगर में पार्किंग स्थल न होने से आए दिन यहां जाम का कारण बनता रहता है। इससे राहगीरों को राह चलना भी मुश्किल हो रहा है। संवाद


अभियान चला रहे पर नहीं सुधर रही व्यवस्था
नगर में नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से खींचने का अभियान चल रहा है। इसके बाद भी नगर में यातायात व्यवस्था नहीं सुधर रही है। नगर में छह पार्किंग स्थल हैं, जिनकी क्षमता करीब 480 वाहनों की है। वहीं, नगर में हर रोज दो हजार से अधिक वाहन पहुंचते हैं। ऐसे में पर्याप्त पार्किंग न होने से सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करना भी मजबूरी बन जाता है।
विज्ञापन


कोट
नगर में यातायात व्यवस्था की मजबूती के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। लोगों के निजी वाहन भी सड़कों पर पार्क हो रहे हैं। ऐसा करने वाले वाहन स्वामियों का चालान किया जा रहा है। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से भी खींचा जा रहा है। - अयूब अली, यातायात प्रभारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें