फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पार्किंग निर्माण का काम रोका, भूगर्भीय सर्वेक्षण का इंतजार

Wed, 28 Aug 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बगैर पुख्ता जांच के पार्किंग का निर्माण करना सीमांत जिले के लोगों पर भारी पड़ा है। घंटाकरण में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल की जमीन धंसने से निर्माण रोकना पड़ा है। अब विभाग जमीन की भूगर्भीय जांच की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आईआईटी की टीम का इंतजार है। ऐसे में पार्किंग के जल्द बनने और जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

नगर में वाहनों के सापेक्ष पार्किंग न होने से आए दिन सड़कों पर जाम लग रहा है। इससे हर कोई परेशान है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए घंटाकरण में 22 करोड़ रुपये से चौमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। जमीन धंसने के बाद पार्किंग का निर्माण कार्य रोकना पड़ा है।
कार्यदायी संस्था के मुताबिक भूस्खलन के कारणों का पता लगाने के लिए अब जमीन का भूगर्भीय सर्वेक्षण होगा। इसके लिए आईआईटी रुड़की की टीम को बुलाया गया है। टीम कब तक यहां पहुंचेगी, कब भूगर्भीय सर्वेक्षण के बाद पार्किंग का काम शुरू होगा, इसकी जानकारी संस्था को भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

बगैर भूगर्भीय जांच के पार्किंग बनाने पर उठ चुके हैं सवाल
पिथौरागढ़। बगैर भूगर्भीय जांच के करोड़ों रुपये की पार्किंग निर्माण को लेकर पूर्व में सवाल उठ चुके हैं। जाग उठा पहाड़ के सदस्यों ने साफ तौर पर कहा कि जिस जमीन पर पार्किंग का निर्माण हो रहा है वह कमजोर है। भरान वाली जगह पर बगैर भूगर्भीय जांच के पार्किंग निर्माण करना सुरक्षा की दृष्टि से भी सही नहीं है। तब कार्यदायी संस्था ने पूर्व में भूगर्भीय जांच कराने के दावे किए थे। अब फिर से जांच की बात सामने आने पर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
पार्किंग की क्षमता 203 चौपहिया वाहनों की
पिथौरागढ़। नगर में हर रोज तीन हजार से अधिक वाहन प्रवेश करते हैं इनके लिए पर्याप्त पार्किंग का अभाव है। घंटाकरण में वाहनों के दबाव को देखते हुए चौमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ इसकी क्षमता 203 चौपहिया वाहनों की होगी।
कोट
भूस्खलन के चलते पार्किंग का निर्माण कार्य रोकना पड़ा है। भूगर्भीय जांच होनी है इसके लिए आईआईटी से संपर्क किया गया है। टीम के पहुंचने का इंतजार है। इसके बाद ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। - प्रमोद पांडे, जेई, ब्रिडकुल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें