फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी करेंगे अनशन, ग्रामीणों ने दी चेतावनी, बोले- हमें किया गया गुमराह

Tue, 30 Jul 2024 12:05 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के राजकीय प्राथमिक सेलमा रांथी में कार्यरत सहायक अध्यापक को अन्य विद्यालय में संबद्ध करने से अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के साथ अभिभावक करेंगे अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के राजकीय प्राथमिक सेलमा रांथी में कार्यरत सहायक अध्यापक को अन्य विद्यालय में संबद्ध करने से अभिभावकों में रोष है। उन्होंने शिक्षक को मूल विद्यालय में नहीं भेजने और और गुमराह करने वाले विभागीय उच्चाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर बच्चों के साथ तहसील में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।

ग्राम पंचायत रांथी के सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शिक्षा विभाग ने ग्रामीणों को गुमराह किया था कि शिक्षक का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें स्थानांतरित कर दिया है। कहा कि तीन साल से शिक्षक सेलमा रांथी से ही वेतन ले रहे हैं और यहीं कार्यरत हैं।

विद्यालय शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को गुमराह कर नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आरोप लगाया कि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी को दबाव में लेते हुए शिक्षक को जबरन अन्य विद्यालय में अटैच कर दिया। उन्होंने अटैच शिक्षक को मूल विद्यालय में भेजने का अनुरोध किया है। एसडीएम मंजीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी जा रही है।

शिक्षा मित्र के लौटने पर शुरू हुआ शिक्षण कार्य

विज्ञापन

सेलमा का विद्यालय शिक्षा मित्र के भरोसे संचालित हो रहा है। शिक्षामित्र के अस्वस्थ्य होने से विद्यालय बंद हो गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद जब शिक्षामित्र 14 दिन बाद विद्यालय पहुंची इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू हुआ।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेलमा रांथी में कार्यरत शिक्षक को अन्य विद्यालय में अटैच किए जाने की कार्यवाही जिला स्तर से हुई है।

विज्ञापन

 - आशा राम, खंड शिक्षाधिकारी, धारचूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलमा रांथी में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी करेंगे अनशन
Next
AU ऐप में पढ़ें