फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से भड़के अभिभावक

Fri, 20 Apr 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
शिक्षक की कमी के चलते प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमांत पीपली राजकीय इंटर कॉलेज मात्र तीन शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट होने की कगार पर आ गई है। शिक्षकों की कमी से भड़के अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द नियुक्ति की मांग की।

विज्ञापन


शुक्रवार को पीपली के ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंचकर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि इंटरमीडिएट तक वाले इस कॉलेज में 254 छात्र पढ़ते हैं। पूरे स्कूल में विज्ञान और कला संकाय में मात्र तीन शिक्षक ही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नया सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन छात्रों को पढ़ाने वाले नहीं मिल रहे।

पहले से ही कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे इस सीमांत इलाके में अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चौपट होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया। उन्होंने जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरसिंह कठायत, पीटीए अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा, कमलेश धामी आदि अभिभावक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें