फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांखू में प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं होने से भड़के अभिभावक

Sat, 03 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पांखू ​स्थित आदर्श राजकीय इंटर कालेज गेट के पास प्रदर्शन करते अ​भिभावक।
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। आदर्श राजकीय इंटर काॅलेज पांखू में पिछले दो साल से विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के प्रवक्ताओं की नियुक्तियां नहीं होने अभिभावकों में नाराजगी है। उन्होंने प्रदर्शन कर एक माह के भीतर नियुक्ति नहीं होने पर शिक्षा अधिकारियों का घेराव कर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नाराज अभिभावकों का कहना है कि प्रवक्ता नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया कि वर्तमान में कक्षा 11 में 25 और इंटर में 22 बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षकों के अभाव में 30 बच्चे टीसी लेकर अन्यत्र चले गए हैं। प्रवक्ताओं के अभाव में इस वर्ष इंटर बोर्ड का रिजल्ट निराशाजनक रहा। 24 बच्चों में से केवल सात ही उत्तीर्ण हुए। अभिभावकों ने स्कूल के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए विभाग और सरकार से तुरंत प्रवक्ताओं की नियुक्तियां करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह महरा, दिनेश पाठक, लक्ष्मण सिंह, दीपा, गीता, महेश कुमार, शंकर सिंह, आनंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें