फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बलुवाकोट के अभिभावकों का धारचूला में प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज बलुवाकोट में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने खंड शिक्षा कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा क्षेत्र में विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। ग्राम प्रधान पूरन सिंह ग्वाल और अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने कहा कि गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक शास्त्र विषयों के शिक्षकों के स्थानांतरण के बाद नई नियुक्ति नहीं की गई है। विद्यालय में तैनात अतिथि शिक्षक भी हड़ताल पर हैं। कहा कि केवल तीन अध्यापकों के भरोसे शिक्षण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान घनश्याम पंत और हरीश आर्या ने कहा कि सरकार ने इंटर काॅलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय तो घोषित कर दिया लेकिन वह विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण से 375 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने एक सप्ताह में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में घुंघरी देवी, ममता, रजनी, मानमति, कलावती, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदमराज जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज मेहरा समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।

शिक्षकों की तैनाती के लिए जुम्मा में अनशन जारी
धारचूला। राजकीय इंटर काॅलेज जुम्मा में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक नहीं होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अनशन के दौरान वह विद्यालय परिसर में पौधरोपण करेंगे। शनिवार को क्रमिक अनशन पर विक्रम सिंह धामी, नवीन सिंह, प्रेम सिंह, विशन सिंह, मदन राम, भवान राम, रतन सिंह धामी बैठे। उनके समर्थन में ग्रामीण भी अनशन स्थल पर डटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें