फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षित का उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

Tue, 06 Nov 2018 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
परीक्षित गड़कोटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के पांडेगांव निवासी परीक्षित गड़कोटी का चयन अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। अंडर-16 की 16 सदस्यीय टीम में शामिल परीक्षित का चयन इससे पहले 25 खिलाड़ियों के कैंप के लिए हुआ था। परीक्षित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


शहर के पांडेगांव निवासी जीवन गड़कोटी के सुपुत्र एवं होनहार क्रिकेटर परीक्षित को चयनकर्ताओं ने नागपुर और उत्तरप्रदेश के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए टीम में जगह दी है। परीक्षित मंगलवार को टीम के साथ जुड़ने के लिए देहरादून रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड की टीम नागपुर में 12 से 14 नवंबर तक नागपुर की टीम के साथ मैच खेलेगी। उसके बाद टीम 18 से 20 नवंबर तक बरेली में उत्तर प्रदेश की टीम के साथ मैच खेलेगी। परीक्षित दाएं के लैग स्पिनर हैं। परीक्षित की माता ग्रहणी हैं, पिता केबल नेटवर्किंग का कार्य करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परीक्षित को घर से काफी सहयोग मिला।

परीक्षित ने स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन के राष्ट्रीय कोच एवं स्टेट कोआर्डिनेटर उमेश जोशी से लैग स्पिन की बारीकियां सीखी और उनसे अब भी क्रिकेट के टिप्स लेते रहते हैं। कोच जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप यादव को अपना आदर्श मानते वाले परीक्षित काफी प्रतिभावान हैं। वह स्कूल नेशनल गेम्स में उत्तराखंड की ओर से वर्ष 2017-18 में प्रतिभाग कर चुके हैं। परीक्षित के चयन पर पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने खुशी जताते हए मिठाई बांटी। खुशी जताने वालों में कौशल उप्रेती, पुष्कर चंद, हरीश जोशी, अभय जोशी, कैलाश चंद, भूपाल चुफाल, लक्ष्य ,कैलाश जोशी, शेखर ओली आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें