फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: परख व पहल परीक्षण सात को, 4,600 विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 04 Sep 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा सचिव के निर्देश पर जिले के राजकीय विद्यालयों में सात सितंबर को कक्षा दो, पांच और आठ के विद्यार्थियों का आकलन होगा। इसका उद्देश्य परख और पहल परीक्षण परिणामों की समीक्षा करना है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से 60 मिनट चलने वाले इस आकलन में करीब 4,600 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें दो के 600, पांच के 1,750 और आठ के 2,250 छात्र हैं।
विभिन्न कक्षाओं में भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषयों का आकलन होगा। प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ और पठन-बोध आधारित प्रश्न होंगे। इसका लक्ष्य कमजोर दक्षताओं को पहचानकर उपचारात्मक शिक्षण देना है। सात से 28 सितंबर तक परिणामों का विश्लेषण व उपचारात्मक शिक्षण होगा। 28 सितंबर को मध्यावधि आकलन भी प्रस्तावित है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह और डायट के प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल को संचालन का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें