फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लखनऊ में हुए अग्निकांड में लोगों की जान बचाने वाले पंकज को किया सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में लोगों की जान बचाने वाले पंकज जोशी का लोहाघाट पहुंचने पर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। बाराकोट ब्लॉक के पम्दा खाल तोक निवासी जोशी ने अपनी जान जोखिम में डालकर तीन-चार अन्य साथियों को भी बचाया।
विज्ञापन

लखनऊ से सकुशल लौटने पर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पंकज जोशी ने बताया कि अग्निकांड के दौरान मकान में अचानक आग लग गई थी। कुछ ही देर में चारों ओर धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। ऐसे हालात में उन्होंने हिम्मत बनाए रखी। आग और धुएं के बीच से वह अपने साथियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। उनके इस साहस और सूझबूझ की सभी ने सराहना की।
यहां जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, गोविंद बोहरा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें