फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाटन पाटनी के तेंदुआ दिखने से दहशत

Thu, 19 Nov 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी के विभिन्न तोकों में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के लिए घरों से निकलना आसान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीतू ने बताया कि गांव के आसपास लगातार तेंदुए की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम सभा के लास, कनेड़ा, डींणा तोक और आईटीबीपी परिसर के आसपास तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों को अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक पखवाड़े पूर्व नजदीकी डुंगरी गांव में तेंदुए के हमले में एक किशोर की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल और गहरा गया है। इधर सुंई पऊ गांव के डुंगरी तोक में किशोर की जान लेने वाला तेंदुआ अभी तक पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रही है। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ सुनील कुमार से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। तेंदुआ दिखाई देने पर विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें