पाटी (चंपावत)। दुग्ध उत्पादकों ने दूध के उचित दाम, पशु आहार पर सब्सिडी और दुग्ध समिति सचिवों के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर 25 नवंबर को जिलाव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को देवीधुरा में आंचल दुग्ध संघ चंपावत के अधिकारियों और सचिव संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने पशुपालकों से आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया। पशुपालकों ने दुग्ध मूल्य वृद्धि, पशु आहार पर सब्सिडी और सचिवों के मानदेय बढ़ोतरी की तीन मांगें उठाईं। उनका कहना है कि मेहनत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल रहा और पशु आहार की बढ़ती कीमतें पशुपालन मुश्किल बना रही हैं। बैठक में मुख्य सचिव समेत संबंधित मंत्रियों को पत्र भेजने का निर्णय हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो दिनों में कार्रवाई न होने पर 25 नवंबर को जिलेभर में बड़ा आंदोलन होगा।
यहां जिला आंचल दुग्ध संघ प्रबंधक हरीश बोरा, पूर्व प्रबंधक जीएस राणा, बृजेश बगोली, सुरेश जोशी, रघुबर मुरारी, दीपक सुतेड़ी, मदन उपाध्याय, मोहन चौबे, राजेश बिष्ट, भास्कर बिष्ट, सोबन चम्याल ने प्रतिभाग किया।