फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कुजौली में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत

Sat, 29 Aug 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के कुजौली क्षेत्र में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत है। हालात यह है कि लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। बीते दो दिन से तेंदुआ आबादी में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

घने रिहायशी इलाके में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में डर का माहौल है। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त लगाने और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नगर में तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। इससे पहले कुमौड़ क्षेत्र में एक साथ चार तेंदुए दिखाई दिए। पिंजरा लगाकर एक शावक सहित दो तेंदुओं को पकड़ा गया। इसके अलावा जाखनी, बिण क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि टीम क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगा रही है। लोगों को भी सतर्कता दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें