फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छात्रावास में तेंदुए की दहशत, वन विभाग ने किया जागरूक

Fri, 16 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रावास में तेंदुए की दहशत को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में विभाग की ओर से संस्थान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेंजर रमेश चंद्र जोशी के दिशा-निर्देशन और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पहुंची वनकर्मियों की टीम ने छात्र-छात्राओं को तेंदुए से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वनकर्मियों ने विद्यार्थियों को पंपलेट वितरित किए और उन्हें सुरक्षा संबंधी जरूरी सावधानियां समझाईं। उन्होंने अपील की कि परिसर या आसपास तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। साथ ही सुबह और शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने, अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। वन टीम ने जोर देकर कहा कि तेंदुए की मौजूदगी पर घबराने के बजाय संयम से काम लें और दिशा-निर्देशों का पालन करें। यहां शोबन राम, अजय दीप टम्टा, हिमांशु ढेक, रोहित मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें