फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एनएचपीसी परिसर में तेंदुआ दिखने से दहशत

Sat, 05 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल है। सैलानीगोठ, सेना छावनी, फागपुर और गढ़ीगोठ क्षेत्र में दिखाई देने के बाद अब तेंदुआ एनएचपीसी परिसर में भी नजर आया है। बीती रात्रि तेंदुआ एनएचपीसी पेट्रोल पंप के समीप दीवार पर बैठा दिखाई दिया, जिससे परिसरवासियों में भय व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

तेंदुए के दिखाई देने के बाद एनएचपीसी प्रशासन ने परिसर में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को विशेष रूप से रात के समय सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने को कहा गया है।
एनएचपीसी इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष किशन सिंह ज्याला और शारदा वैली कर्मचारी संघ के महामंत्री अमित कुमार ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित रूप से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

परिसरवासियों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से सबसे अधिक खतरा एनएचपीसी परिसर स्थित नर्सरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंता जताते हुए वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें