फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित जी ने पिथौरागढ़ में पढ़े मंत्र, बंगलुरू में हुआ नामकरण

विज्ञापन
बंगलुरू में नवजात बेटी के साथ भरत ऐर और चित्रा ऐर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना काल में तमाम सरकारी और प्राइवेट फर्मों की बैठकें ही नहीं बल्कि नामकरण सहित अन्य धार्मिक कार्य भी ऑनलाइन हो रहे हैं। पिथौरागढ़ के बड़ाबे गांव निवासी पुरोहित ने बंगलूरू में आईटी कंपनी में कार्यरत यजमान की नवजात पुत्री का नामकरण कराया।
विज्ञापन

मूल रूप से पिथौरागढ़ के धारी बड़ाबे के भरत ऐर बंगलूरू में एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। वह अपनी पत्नी चित्रा ऐर के साथ बंगलूरू में ही रहते हैं। बंगलूरू में उनकी बेटी पैदा हुई। भरत बेटी के नामकरण के लिए गांव आना चाहते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए वह नहीं आ सके।
इसके बाद उन्होंने वहीं पर वीडियो कालिंग के माध्यम से कुल पुरोहित के हाथों बेटी का नामकरण संस्कार किया। बड़ाबे निवासी पंडित कैलाश जोशी ने अपने घर से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वीडियो कालिंग से नामकरण संपन्न कराया। पुरोहित ने नवजात का नाम लता रखा। भरत ने भी पुरोहित के खाते में ऑनलाइन दक्षिणा भेजी। कुल पुरोहित के हाथों बेटी का नामकरण संस्कार होने पर भरत और उनकी पत्नी चित्रा खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें