फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की बेटी मुंबई में कर रही कोरोना मरीजों का इलाज

विज्ञापन
फोटो- डाॅ0 कुमारी उमा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संदेश राजेश पंगरिया (संवाद) झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट ब्लाॅक के मड़ेगांव की एक डॅाक्टर मुंबई के कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रही है। एक माह से परिजनों से दूर रहकर वो रोज पांच घंटे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के पास रहती हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए इम्युनिटी पावर मजबूत करने की सलाह दी है। मड़ेगांव के भूतपूर्व सैनिक केशर सिंह की चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी उमा ने देहरादून के हिमालया आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज से बीएएमएस किया। दो माह पहले ही डाॅ. कुमारी उमा की नौकरी मुंबई अंधेरी स्थित एक निजी अस्पताल मेे रेजिडेंट मेडिकल आफिसर के तहत हुई। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर 15 सौ बैड के अस्पताल को सरकार ने कोविड अस्पताल बना दिया। छह मई को डाॅ. उमा की दो माह के लिए अस्पताल में ड्यूटी लगी। उन्होंने बताया इस समय अस्पताल में 15 सौ कोरोना मरीजों के बीच ड्यूटी लगती है। वे आठ घंटे रोज तीन वार्डो में सौ से अधिक मरीजों के बीच रहती हैं। मरीजों के बीच पीपीई किट पहनकर सीधे संपर्क में उनका इलाज करती हैं। सरकार ने कोरोना वॅारियर्स के तौर उनको सम्मानित भी किया है। अस्पताल में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर बहुत कम है। अस्पताल के पास ही एक होटल को सरकार ने मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए हायर किया है। मुंबई में वे अपने पति के साथ रहती हैं। कोरोना मरीजों का इलाज करने के कारण वे एक माह से पति से नहीं मिल पाई हैं। उन्होने उत्तराखंड वासियों से कहा है कि राज्य़ में अभी कोरोना मरीजों की संख्या बहुत कम है। इससे घबराने की जरुरत नही है। कोरोना कोई बड़ी बीमारी नही है। कोरोना आपके शरीर में आ भी जाता है तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो वह जल्दी ही आपके शरीर से चला जाएगा। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए घर का बना संतुलित भोजन रोज ध्यान और योगा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- डाॅ0 कुमारी उमा - फोटो : AMAR UJALA
फोटो- डाॅ0 कुमारी उमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें