फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का पुतला फूंका

Sun, 17 Feb 2019 10:42 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पाकिस्तान का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कुमाऊं भर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश की ज्वाला लगातार धधक रही है। रविवार को जगह-जगह आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पार्टी महामंत्री गिरीश जोशी, महिमन कन्याल, उमा पांडेय, बसंत जोशी, राम सिंह बिष्ट, सुनील धामी, बलवंत महर, कविंद्र देवली, गणेश भंडारी, राजेश शर्मा, धर्मानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।

एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन, बामसेफ, वाल्मीकि महासभा, आंबेडकर मिशन फाउंडेशन आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महेश मुरारी, गोविंद राम, धरम राम, गिरीश प्रसाद, हरिनंदन वाल्मीकि, किशोर कुमार, दिनेश गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अस्कोट। व्यापारियों और युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश पाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, तनुज पाल, मनोज, विकास भंडारी, दीपक सामंत, देवेंद्र कुंवर, राजेंद्र रावत, जीत सिंह रावत, रोशन पाल मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें