पिथौरागढ़। एसडीएम तुषार सैनी ने बृहस्पतिवार को नगर की शराब की दुकानों में छापे मारे। इस दौरान उन्होंने दो दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक दाम में शराब बेचते पकड़ा। उन्होंने दोनों दुकानों पर जुर्माना लगाने की संस्तुति की है।
प्रिंट रेट से अधिक मूल्य में शराब बेचते पकड़े जाने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने रोडवेज स्थित शराब की दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंट रेट से अधिक मूल्य में शराब बेचते पकड़ लिया। उन्होंने संचालकों को प्रिंट रेट से अधिक मूल्य न वसूलने की चेतावनी दी। एसडीएम ने अधिक मूल्य वसूलने पर दोनों दुकानों में जुर्माना लगाने की संस्तुति की है।