फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिवाली से पहले टैक्सी वाहनों में ओवरलोडिंग, दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली पर भीड़ बढ़ने से टैक्सी वाहनों में ओवरलोडिंग बढ़ गई है। टैक्सी संचालक क्षमता से अधिक यात्री ढो रहे हैं इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। ओवरलोडिंग रोकने के लिए परिवहन विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग ने क्षमता से अधिक यात्री ढोने पर 70 वाहनों का चालान किया जबकि दो वाहन सीज किए।
विज्ञापन

एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने बताया कि दिवाली पर टैक्सी संचालक फायदा उठाने के लिए नियमों और यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहे हैं। क्षमता से अधिक यात्री ढोने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। चेकिंग के दौरान 70 वाहन ओवरलोड मिले। सभी वाहन चालकों का चालान किया गया।
दो वाहन भी सीज किए गए। उन्होंने कहा कि दिवाली पर 18 से 25 अक्तूबर तक चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यात्रियों से भी जागरूकता दिखाने की अपील की है ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-17 पीटीएच 10 पी-पिथौरागढ़ में दिवाली पर टैक्सी वाहनों की चेकिंग करते परिवहन विभाग के कर्मी। स्रोत:परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें