फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तेजम में तैनात डॉक्टर का तबादला करने से आक्रोश

Mon, 10 Aug 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम में कार्यरत डॉ. नितेश भट्ट का स्थानांतरण होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने स्थानांतरण रोकने की मांग पर तहसीलदार रामप्रसाद आर्या के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन भेजते हुए कहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत 10 माह से कार्यरत डॉ. भट्ट का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी कर दिया गया है। डॉ. भट्ट मरीजों की बेहतरीन सेवा कर रहे थे। उनके स्थानांतरण से क्षेत्र के लोगों में रोष है। उन्होंने डॉक्टर का स्थानांतरण नहीं रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान तेजम लता, गजराज रावत, गोविंद सिंह महर, विरेंद्र सिंह महर, क्षेत्र पंचायत सदस्य देव राम, त्रिलोक बृजवाल, हिमांशु कार्की, पुष्कर महर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें