फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर वैध टैक्सी रोकने, पिटाई और वसूली से रोष

Wed, 07 Oct 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के महासचिव नवल किशोर के नेतृत्व में मंगलवार को चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम और एसपी के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन ने बताया कि सोमवार को यात्रियों को ले जा रही टैक्सी के चालक नीरज बिष्ट को रोककर आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि पुलिस के दबाव में चालक को 50 हजार रुपये की वसूली झेलनी पड़ी। टैक्सी यूनियन ने चक्काजाम और आवश्यक सेवाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
डीएम आशीष भटगाईं ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। चालक नीरज बिष्ट की ओर से मामले की तहरीर धारचूला कोतवाली में दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि टैक्सी संचालकों को संबंधित थाना क्षेत्र में तहरीर देने का कहा गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें