फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल पांखू धरमघर सड़क की बदहाली से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
थल धरमघर पांखू बदहाल सड़क। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पांखू (पिथौरागढ़)। थल धरमघर पांखू सड़क की बदहाली से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों का कहना है कि बदहाल पड़ी सड़क में हाटमिक्स करने के बजाय पेंच भरान की तैयारी की जा रही है। लोगों ने शीघ्र सड़क में हाटमिक्स नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थल-पांखू धरमघर सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। जिस कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई बाइक सवार बदहाल सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोग सड़क को ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह कार्की ने कहा है कि इस सड़क में स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन भी चलते हैं। गड्ढों के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने पूरी सड़क में हॉटमिक्स कराने की मांग उठाई है। कहा है कि यदि सड़क में हॉटमिक्स नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें