फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कूना गांव में कूड़ा न उठने से आक्रोश, हफ्ते में तीन दिन उठान की मांग

Thu, 06 Aug 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। कूना गांव में मुख्य बाजार सहित कूड़ा न उठने से व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पंचायत घर में बैठक कर हफ्ते में तीन दिन कूड़ा उठाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि समय पर कूड़ा न उठने से दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा है। उन्होंने रोजाना कूड़ा वाहन भेजने की मांग की। ग्राम विकास अधिकारी मोहित कुमार ने रोजाना उठान को असंभव बताया। उन्होंने कहा कि विकासखंड में केवल एक ही कूड़ा वाहन है। मोहित कुमार ने हफ्ते में दो दिन विकासखंड और जिला पंचायत के कूड़ा वाहन भेजने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने रविवार को कूड़ा वाहन भेजने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

यहां कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, ग्राम प्रधान कमल उपाध्याय, मनोज कुमार, सुरेंद्र बोरा, राजेश सिंह, भागवत चरण वर्मा, राजेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें