फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में हड्डी रोग का इलाज ठप, बढ़ी मरीजों की दिक्कत

Mon, 03 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के दरवाजे पर चस्पा शिविर जाने का नोटिस। 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में हड्डी रोगों का इलाज ठप हो गया है और ऑपरेशन भी अटक गए हैं। इससे मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में हड्डी रोगी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। एक विशेषज्ञ तीन सप्ताह के लिए अवकाश पर हैं। इसके बावजूद भी दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में लगा दी गई है। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज मिलना बंद हो गया है। जिला अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीज हड्डी रोग से जूझते हुए इलाज के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को भी मरीज दर्द से राहत मिलने की उम्मीद में जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों विशेषज्ञों के न होने से उन्हें इलाज नहीं मिला और वे निराश होकर घर लौटे। कई मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर अधिक फीस देकर इलाज करना पड़ा। वहीं भर्ती मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी भी अन्य चिकित्सकों को संभालनी पड़ रही है जबकि ऑपरेशन भी अटक गए हैं।

पीएमएस, डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। दूसरे की शिविर में ड्यूटी लगाई गई है। अन्य चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज कर रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें