फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की तैनाती, इलाज होगा आसान

Thu, 19 Nov 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. राजा प्रकाश और सर्जन के रूप में डॉ. मयंक डिमरी ने तैनाती ली है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद दोनों चिकित्सकों के अस्पताल में सेवाएं देने से ऑर्थो और सर्जरी विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

अब तक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन के एक-एक डॉक्टर ही तैनात थे। ऐसे में किसी डॉक्टर के अवकाश पर जाने से संबंधित विभाग में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई तैनाती से दोनों विभागों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
जिला अस्पताल में हड्डी रोग और सर्जरी विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ की संख्या बढ़ने से फ्रैक्चर, हड्डियों और जोड़ों से संबंधित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। वहीं, सर्जन की तैनाती से ऑपरेशन और सर्जरी से जुड़ी सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। प्रभारी पीएमएस डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि अब अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती से ऑर्थो और सर्जरी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें