फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीसरे अनशनकारियों को भी उठाया, अब पूर्व जिला पंचायत सदस्य आए आगे

Thu, 19 Nov 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनार के ग्रामीणों का सड़क के लिए 120 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। अब तक न तो सरकार और ना ही प्रशासन ने उनकी सुनी है। इससे उलट प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आमरण अनशन पर बैठे तीसरे अनशनकारी को भी उठा दिया। इसके तुरंत बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुशाल सिंह बिष्ट आमरण अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होने तक वे किसी भी कीमत में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

कनार के ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर बीते 12 नवंबर को कलक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन शुरू किया था। अब तक प्रशासन ने आमरण अनशन पर बैठे रमेश सिंह परिहार, जगत सिंह और प्रकाश सिंह को जबरन मौके से उठाया है।
बीते बुधवार की रात करीब 10 बजे प्रशासन की टीम फिर से अनशन स्थल पर पहुंची और चौथे अनशनकारी प्रकाश सिंह को भी जबरन उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके बाद भी ग्रामीणों का हौसला बरकरार है और पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुशाल सिंह ने भूख हड़ताल शुरू की है। समर्थन में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि शासन-प्रशासन उनके दुख-दर्द को पूरी तरह भुला चुका है। पूर्व में हुए आंदोलनों के बाद सड़क के सिर्फ झूठे आश्वासन मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेले में पहुंचे सीएम और केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री की तरफ से इस मामले में उचित निर्णय लेने की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने निराश किया है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस मामले का उचित हल नहीं निकलेगा वे पीछे नहीं हटेंगे। यहां खड़क सिंह, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, गणेश सिंह, जीवन सिंह, जगत सिंह परिहार, रमेश सिंह, पूरन सिंह, गगन, भुप्पी परिहार और भरत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें