फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

Thu, 26 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बृहस्प्तिवार को नगर के एक निजी स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. अजीत सिंह ने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर अपना भविष्य सफल बनाने के साथ देश की तरक्की में भागीदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी दिगंबर आर्या ने कहा कि कार्यक्रम का विषय सतत विकास के लिए विज्ञान व नवाचार है। उन्होंने कहा कि सतत विकास तभी सार्थक होता है जब पर्यावरण, जल, वर्षा और जैव विविधता को नुकसान पहुंचाए बिना लंबे समय तक टिक सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। वहां मोहन चंद्र पाठक, जिला समन्वयक डॉ. विकास पंत, विरेंद्र सिंह कन्याल, डॉ.दीपक चंद्र कापड़ी, भीम सिंह कार्की, गिरीश पाठक आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें