फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीपातल में कूड़ा फेंकने का विरोध

Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सल्मोड़ा में ग्रामीणों से वार्ता करते पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
नैनीपातल ग्रामीणों ने कूड़ा फेंकने का विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में सातसिलिंग में बैठक कर किसी भी हाल में कूड़ा नहीं डालने देने का एलान किया है।
विज्ञापन


बीसाबजेड़, नैनीपातल, सातसिलिंग आदि गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को सातसिलिंग में बैठक आयोजित की। इसमें पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि कूड़े में लगी आग और उससे उठने वाली दुर्गंध से उनका जीना मुहाल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना था कि वो लोग लंबे समय से उक्त जगह पर कूड़ा डालने का विरोध करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका एक समिति का गठन करे जिससे उनको भी शामिल किया जाए। साथ ही कूड़ा डालने के लिए अन्यत्र भूमि का चयन भी किया जाए। उन्होंने भूमि चयन के लिए 45 दिन का समय पालिका प्रशासन को दिया है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर मनोज भट्ट, सोनू चंद, पंकज सौन, विवेक चंद, शंकर खड़ायत, दिनेश सौन, रामी चंद, नरेंद्र खड़ायत, लक्ष्मण सिंह, लीलांबर जोशी, भूपाल सिंह, आनंद सिंह, उमेश अवस्थी, नंदा बल्लभ पांडेय आदि मौजूद रहे।  


सातसिलिंग में लगा जाम  
पिथौरागढ़। नैनीपातल में कूड़ा डालने को लेकर हुई बैठक के दौरान सातसिलिंग में वाहनों का जाम लगा रहा। थल और डीडीहाट को जाने वाले वाहन कई देर तक जाम में फंसे रहे। जाजरदेवल चौकी के पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने में लगे रहे। अलबत्ता सड़क पर वाहन उल्टे-सीधे लगने से जाम लगा रहा। ब्यूरो


नगर में गंदगी का साम्राज्य  
पिथौरागढ़। पिछले कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने से नगर के अधिकतर हिस्सों पर गंदगी पसरी हुई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों के साथ सकारात्मक वार्ता कर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।  ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें