फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुई साक्षी और संस्कृति

विज्ञापन
संस्कृति बिष्ट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड के लिए जीजीआईसी की दो छात्राओं का चयन किया गया है। कक्षा आठ की छात्रा संस्कृति बिष्ट और कक्षा नौ की छात्रा साक्षी बिष्ट को पुरस्कार के तहत दस-दस हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

जीजीआईसी से पहली बार छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
संस्कृति बिष्ट माल गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सिंह बिष्ट की पुत्री हैं। वहीं साक्षी बिष्ट भैसोड़ी लमगड़ा निवासी स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की पुत्री हैं। दोनों छात्राओं के इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचबी चंद्र, विद्यालय की प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा, अभिभावक, शिक्षक संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, विद्या कर्नाटक, मो. कासिम के अलावा विद्यालय की शिक्षिकाओं ने खुशी जताई है।

साक्षी बिष्ट।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें