फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी लोगों की जिम्मेदारी प्रधानों को देने का विरोध

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाहरी क्षेत्रों से आ रहे प्रवासी लोगों की जिम्मेदारी प्रधानों को देने का कांग्रेस ने विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र भी दिया है। उन्होंने ऐसे लोगों की पुलिस निगरानी कराने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक विकासखंड में दो क्वारंटाइन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश कापड़ी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां डीएम को पत्र देकर बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की गांव में ही क्वारंटीन करने का विरोध किया।
शासन की ओर से प्रधानों को कोई धनराशि नहीं दी गई है। प्रधान एक निर्वाचित प्रतिनिधि है। कुछ ग्राम सभाएं इतनी बड़ी हैं कि प्रधान एक दिन में अपनी ग्राम सभा का भ्रमण भी नहीं कर सकता है। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में एक या दो स्थानों क्वारंटीन सेंटर बनाने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, रेवती जोशी, वरिष्ठ नेता कांग्रेस मथुरा दत्त जोशी, मनोज कुमार, कुंडल महर, सूरज सिंह सामंत, खीमराज जोशी, किशन सिंह धामी, मोहन चंद, पवन पाटनी, रोहन सौन, त्रिलोक सिंह बिष्ट, शुभम बिष्ट, संतोष गोस्वामी, रजत विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें