फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सूरत से पहुंचे 308 प्रवासी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सूरत से परिवार सहित पहुंचे लोग जांच के लिए एंचोली जांच केंद्र छोटे बच्चों के साथ कत - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सूरत से 12 बसों में सवार होकर 308 प्रवासी पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। इन सभी लोगों को एंचोली में जांच के बाद ही जिले में प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इस दौरान नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने सभी बसों को सैेिनटाइज करने का कार्य किया। इस दौरान नगर पालिका ने इन लोगों के लिए हल्का जलपान केले और पानी की व्यवस्था की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि ऐसे लोगों की नगर पालिका का प्रमुख उद्देश्य ऐसे लोगों को खाना उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल पीएस नेगी, टीएसआई दरबान सिंह की मौजूदगी सभी यात्रियों की एक-एक मीटर की दूरी बनाकर उनकी जांच की गई। बता दें कि ये सभी लोग सोमवार देर रात गुजरात से ट्रेन में हल्द्वानी पहुंचे थे। इन लोगों को बसों से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें