फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण का विरोध किया

Tue, 27 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में विकास प्राधिकरण की बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर विकास प्राधिकरण और प्रशासन की कार्यशाला में लोगों ने विकास प्राधिकरण लागू करने को अव्यवहारिक बताया। कहा कि इसे वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों ने जिला विकास प्राधिकरण के अधीन आने वाले क्षेत्रों में नक्शा कैसे पास कैसे कराएं, इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


विकासखंड सभागार में विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव/एसडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जिला विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की जानकारी दी गई। नगर नियोजक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण एसएम श्रीवास्तव और एसडीएम गोस्वामी ने लोगों को प्राधिकरण के नियमों के बारे में बताया।

स्थानीय लोगों ने विकास प्राधिकरण का विरोध किया। कहा कि सुविधाविहीन क्षेत्र में विकास प्राधिकरण लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोहर टोलिया ने कहा की अगर जबरदस्ती प्राधिकरण लागू किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने कहा कि भूमिहीन भी प्राधिकरण के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह पालीवाल ने कहा कि लोगों की आशंकाओं, चिंताओं पर एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से शीघ्र मिलेगा। कार्यशाला में प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह देवा, राजू पांगती, लोक बहादुर, देव सिंह बोरा, इंद्र पछाईं, अमर राम, हीरा धर्मशक्तू, लक्ष्मण राम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें