व्यसन मुक्त युवा अभियान की जानकारी देते ललित मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला
मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की ओर से व्यसन मुक्त युवा और नशा मुक्त समाज की पहल शुरू कर दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के 40 विद्यालयों में भी यह अभियान चलाया जा चुका है।
शुक्रवार को अभियान के बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि दो अक्तूबर से यह अभियान चलाया जा रहा है। गढ़वाल मंडल के 200 स्कूलों के तीन लाख विद्यार्थी इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं। कुमाऊं मंडल में 24 नवंबर से अभियान की शुरुआत की गई। पिथौरागढ़ जिले के सभी विकासखंडों में 40 विद्यालयों में अब तक यह अभियान चलाया जा चुका है।
अभी अन्य विद्यालयों में भी अभियान चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, एसपी अजय जोशी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, शिक्षक नेता संजय दताल, समिति के सदस्य मनीष मैखुरी आदि सहयोग दे रहे हैं।