फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

Tue, 14 Jul 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ा दिया है। अब इस स्पेशल ट्रेन का विस्तार 16 जुलाई से 29 सितंबर तक के लिए कर दिया गया है। इससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों और दैनिक यात्रियों को आगामी त्योहारों और मानसून सीजन में आवाजाही में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

55 फेरों की ट्रेन का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को किया जाएगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित कुर्सीयान दो, एसएलआरडी के दो कोच समेत 17 कोच लगाए जाएंगे।

यह ट्रेन टनकपुर से सुबह 4:10 बजे रवाना होती है जो खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट होकर अछनेरा जंक्शन पहुंचती है। इस ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें