टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम टनकपुर में चल रही इंट्रा स्टेडियम सीनियर फुटबाल लीग प्रतियोगिता का मैच अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया। अब बुधवार को टनकपुर स्टेडियम में खेले जाएंगे। फुटबाल कोच गौरव खोलिया ने बताया कि मंगलवार को अपरिहार्य कारणों से मैच नहीं हो सका। बुधवार को इंट्रा स्टेडियम सीनियर फुटबाल लीग प्रतियोगिता का मैच होगा। उन्होंने बताया कि सिटी स्पोर्टिंग लीग टेबल में चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है। टनकपुर रेंजर्स तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। शारदा एफसी दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि नंधौर एफसी चौथे स्थान पर है।