फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर स्थानीय टैक्सियों का संचालन बंद

Wed, 11 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम मनजीत सिंह के साथ बैठक करते स्थानीय टैक्सी संचालक और लोग। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही दारमा और चौदास घाटी के टैक्सी संचालकों ने आदि कैलाश, पंचाचूली, नारायण आश्रम यात्रा मार्ग पर अपने वाहनों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि यात्रा मार्ग पर दो टैक्सी वाहन भेजने की बात कर पिथौरागढ़ टैक्सी यूनियन इससे अधिक वाहनों का संचालन कर रही है जो स्थानीय टैक्सी संचालकों के हितों की अनदेखी है।
विज्ञापन

व्यास टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल ने कहा कि पूर्व में हुई बैठक में पिथौरागढ़ यूनियन की दो टैक्सी को आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भेजने पर सहमति बनी थी। अब इस मार्ग पर दो से अधिक टैक्सी भेजी जा रही हैं। विरोध करने पर स्थानीय टैक्सी संचालकों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। ऐसे में क्षेत्र में माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए व्यास, दारमा और चौदास टैक्सी यूनियन ने आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर अपने वाहनों का अनिश्चितकाल के लिए संचालन बंद करने का निर्णय लिया है।
इधर, दारमा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सीपाल ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल और व्यास जनजाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल ने कहा कि स्थानीय टैक्सी संचालकों के हितों को ध्यान में रखकर इस मामले पर उचित निर्णय लेना चाहिए। राजेंद्र सिंह नबियाल ने कहा कि फिलहाल यूनियन ने वाहनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है, जिसका इसका स्थानीय होम स्टे संचालक भी समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में होम स्टे संचालक भी यात्रा के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था न करने का निर्णय ले सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह दरियाल, कृष्णा गर्ब्याल, दौलत रायपा के साथ दारमा व्यास के कई टैक्सी संचालक शामिल रहे। वहीं आदि कैलाश, पंचाचूली, नारायण आश्रम यात्रा मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद होने से यात्रियों के साथ ही तीनों घाटियों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
कोट
धारचूला और पिथौरागढ़ टैक्सी यूनियन के आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। धारचूला टैक्सी यूनियन ने टैक्सी संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने को लेकर ज्ञापन दिया है। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए शीघ्र बैठक कर उचित समाधान निकाला जाएगा। - मंजीत सिंह, एसडीएम, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें