फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा...

Sun, 16 Apr 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
थल मेले में फूलों की होली कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रविवार तड़के करीब चार बजे थल मेले का समापन हो गया। स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। जब बच्चों ने खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा गीत पेश किया तो माहौल भक्तिमय हो गया। जीजीआईसी, राजपूत एलीमेंट्री स्कूल, सूर्य मांटेसरी स्कूल, मानस चिल्ड्रेन एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर, शिवालिक पब्लिक स्कूल, सरस्वती हाइस्कूल, मल्लिकार्जुन विद्यापीठ के बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित कई कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


देर रात में संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने छपेली, चांचरी, न्योली के कार्यक्रमों के साथ मां नंदा का डोला, फूलों की होली जैसे कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। टीम के लीडर महिपाल मेहरा के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश हुए। इनके अलावा दीपा नगरकोटी, आनंद कोरंगा, मंगल चौहान ने भी गीत पेश किए। तड़के चार बजे मेला समिति के अध्यक्ष शमशेर सत्याल ने मेले के समापन की घोषणा की। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

समापन मौके पर भाजपा नेता खुशाल सिंह भंडारी, खुशाल सिंह पिपलिया, दिनेश पाठक, ललित नेगी, संजय वर्मा, रमेश बम, अर्जुन रावत, मनोज जंगपांगी, राम सिंह जंगपांगी, मनोहर आर्या, देवराज सत्याल आदि लोग थे। संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया, विभु कृष्णा ने कहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
थल मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में शिखा उपाध्याय ने पहला, मेघा क्वीरियाल ने दूसरा, रिया भट्ट ने तीसरा स्थान पाया। व्यंजन प्रतियोगिता में सोनी उपाध्याय ने पहला, मंजू पंत ने दूसरा, उषा ने तीसरा, गायन प्रतियोगिता में नवराज भैंसोड़ा ने पहला, तरुण कुमार ने दूसरा, पवन आर्या ने तीसरा, बालिकाओं की कुर्सी दौड़ में हिमाद्री बृजवाल ने पहला, कविता भट्ट ने दूसरा, इशिका मर्तोलिया ने तीसरा, महिलाओं की कुर्सी दौड़ में भारती जंगपांगी ने पहला, कविता भट्ट ने दूसरा, दुर्गा धानिक ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक भूपाल मेहता, धर्मेंद्र बसेड़ा, विपिन उपाध्याय, नीरज चंद, सावित्री सामंत थे।

किशन कुमार ने जीती स्कूटी
थल मेले के दौरान निकाले गए ड्रा में किशन कुमार के नाम स्कूटी निकली है। उमेद सिंह सामंत ने एलईडी टीवी, वेदप्रकाश पाठक ने मोबाइल फोन जीता। मेले के समापन पर ही ड्रा निकाला गया।

व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी
सरकारी तौर पर चाहे मेले का समापन हो गया है, लेकिन मेले में व्यापारिक गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। थल में अभी रेडीमेड कपड़ों, लोहे, तांबे, लकड़ी के बर्तनों के व्यापारी मौजूद हैं। रिंगाल से बनी सामग्री भी अभी थोड़ी मात्रा में उपलब्ध है। व्यापारिक तौर पर मेला अभी एक हफ्ते तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें