फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद खुला थल बाजार उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/थल (पिथौरागढ़)। कोविड कर्फ्यू के बीच सप्ताहभर बाद शुक्रवार को चंपावत जिले में किराना की दुकानें खुलीं। खरीदारों की भीड़ की वजह से शहरी क्षेत्रों में चहलपहल बढ़ी। हालांकि ज्यादातर लोगों ने मास्क पहनने के साथ सुरक्षित दूरी का पालन किया। वहीं दोपहर 12 बजे बाद शहर में सन्नाटा हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने थल पहुंचे। शुक्रवार को थल बाजार में किराना, हार्डवेयर, कॉस्मेटिक की दुकानें खुलीं। बाजार खुलने से आज स्टेट बैंक और जिला सहकारी बैंक में खाताधारकों की भीड़ जुटी। बैंक ने मास्क और सुरक्षित दूरी के नियम के तहत ग्राहकों को क्रम से बैंक परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। वहीं भाजपा नेता फकीर राम टम्टा ने अपने संसाधनों से जोग्यूड़ा और थल बाजार को सैनिटाइज करवाया। इस दौरान लोगों को हैंड सैनिटाइजर भी बांटे गए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता नवीन पाठक, बसंत लोहनी, प्रवीण जंगपांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें