फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 घंटे बाद खुला पिथौरागढ़-धारचूला-तवाघाट एनएच

Sat, 18 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में तिनौड़ा के पास मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
37 घंटे से भी अधिक समय से बंद पिथौरागढ़-धारचूला-तवाघाट एनएच शनिवार शाम पांच बजे खुल पाया। बड़े हिस्से में सड़क गायब होने और निर्माणाधीन एक पुल को बचाने के प्रयासों में सड़क खोलने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन


अस्कोट से तीन किमी पहले पिथौरागढ़ की ओर तिनौड़ागाड़ के पास बृहस्पतिवार रात सड़क बंद हो गई थी। मलबा आने से 30 मीटर हिस्से में कई स्थानों पर सड़क गायब हो गई थी, जिससे पिथौरागढ़-धारचूला के बीच यातायात प्रभावित हो गया। वाहनों को 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर नारायणनगर के रास्ते जाना पड़ रहा था।। सीमा सड़क संगठन ने शुक्रवार सुबह से ही सड़क खोलने के प्रयास शुरू कर दिए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे सड़क पर यातायात संचालन शुरू हुआ। सड़क शुक्रवार सुबह चार बजे बंद मिली थी, रात में किसी समय सड़क बंद हो गई थी। यदि सड़क सुबह 4 बजे भी बंद हुई मानी जाए तो सड़क में पूरे 37 घंटे बाद यातायात संचालन हुआ है।

बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी आरवी अग्रवाल का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गिरे मलबे और सड़क के गायब होने से काम में दिक्कत आई। निर्माणाधीन पुल को बचाकर सड़क में यातायात प्रारंभ करना था। काफी सतर्कता के से ये काम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें