फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे बंद रही जिला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं, मरीज हलकान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कार्यरत दो संविदा फार्मासिस्टों का अपहरण और मारपीट की घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरे दिन भी ओपीडी सेवाएं बंद रखीं। इस दौरान ढाई घंटे तक मरीज परेशान रहे। बाद में कोतवाल के शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संविदा में तैनात फार्मासिस्ट गोपाल सिंह और संजय बोरा का अपहरण कर कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार को ओपीडी का बहिष्कार कर दिया था। इससे मरीजों को लौटना पड़ा था। पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों खड़क सिंह और सोनू वल्दिया को ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सभी हमलावरों को गिरफ्तार करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धाराओं के तहत भी कार्रवाई करने की मांग को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी ओपीडी सेवाओं में नहीं लौटे।
पीएमएस डॉ.निर्मला पुनेठा के कार्यालय में आपातकालीन बैठक में अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि आए दिन अराजक तत्व अस्पताल में आकर अभद्रता करते हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने सुरक्षा के लिए स्थायी रूप से पुलिस जवानों की तैनाती नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। सुबह 10 बजे तक भी स्वास्थ्य कर्मियों के काम पर नहीं लौटने से मरीज इंतजार में बैठे रहे। दूर दराज गांवों से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जिला अस्पताल पहुंचे नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने पुलिस को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद अस्पताल पहुंचे कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुबह आठ बजे से मरीज अस्पताल के इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया इसके बाद ही चिकित्सक काम पर लौटे।

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को समझाते कोतवाल ओपी शर्मा। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें