फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाईगंगोली बाजार में एक बार में चार वाहन ही करेंगे प्रवेश

Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। अब गणाई गंगोली कस्बे के मुख्य बाजार में एक बार में सिर्फ चार वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। इससे जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। कस्बे में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, टैक्सी यूनियन एवं व्यापार संघ पदाधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सेराघाट चौकी इंचार्ज संजू पंत ने कहा कि बेड़ीनाग, बनकोट, सेराघाट, ओलिया गांव की ओर जाने वाले चार वाहन एक बार में मुख्य बाजार में प्रवेश करेंगे। ये वाहन गोनियागाड़ चौराहे में नंबर में लगेंगे। इनकी रवानगी के बाद अन्य वाहनों को बाजार में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
बता दें कि मुख्य बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय व्यापारियों के साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में व्यापारी हरीश मेहता, जितेंद्र बोरा, बलवंत डोबाल, हेमंत बोरा, राजेंद्र उपाध्याय, टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष विजय प्रकाश, शंकर बोरा, राजकमल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें