फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सात साल में सिर्फ चार किमी बनी सड़क

Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। गांवों को सड़कों से जोड़ने के दावे धरातल पर बेअसर हैं। कनालीछीना के काणाधार गांव को जोड़ने के लिए बनी सड़क इसका प्रमाण है। स्वीकृति के सात साल बाद भी सिर्फ चार किमी सड़क का निर्माण हो सका है और पांच किमी का निर्माण होना अब भी शेष है। लंबे समय बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने विधायक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

काणाधार के ग्रामीणों ने विधायक विशन सिंह चुफाल को ज्ञापन भेजकर कहा कि वर्ष 2011 में कनालीछीना पहुंचे तत्कालीन सीएम ने गांव को जोड़ने के लिए नौ किमी सड़क की घोषणा की थी। वर्ष 2017 में सड़क को स्वीकृति मिली। सात साल बाद भी सिर्फ चार किमी सड़क का निर्माण हो सका है। गांव तक सड़क न होने से छात्र-छात्राएं बदहाल रास्तों से जान जोखिम में डालकर पढ़ाई के लिए छड़नदेव पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को दैनिक जरूरत का सामान, सिलिंडर सहित अन्य सामग्री पीठ पर ढोकर घर पहुंचानी पड़ रही है।
ग्रामीण सड़क के अभाव में कई समस्याओं का सामना करते हुए पलायन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने विधायक से शेष सड़क का जल्द निर्माण कराने की गुहार लगाई है। ज्ञापन भेजने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षक हरीश चंद्र जोशी, बिशन राम, हरीश जोशी, होशियार राम, कृष्णा नंद पंत, पुष्कर जोशी, प्रेत राम, राजेश पंत, पीतांबर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें