फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में ऑनलाइन 3700 करोड़ का हुआ ट्रांजेक्शन

Thu, 26 Dec 2024 03:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में ऑनलाइन धन जमकर बरस रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है बीते छह महीने में यहां 3700 करोड़ रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ है। सरकारी बैंकों के खाताधारक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आगे रहे हैं।
विज्ञापन

लीड बैंक से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते अप्रैल से सितंबर तक भीम और यूपीआई एप के जरिए सबसे अधिक 2872 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन लोगों ने किया है। वहीं भीम आधार के जरिए सबसे कम 12 लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ।
वहीं भारत क्यू आर कोट के जरिए 71 लाख, आएमपीएस के जरिए 659 करोड़, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिए 97 करोड़, यूएसएसडी के जरिए 72 करोड़ रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया। आंकड़ों से साफ है कि सीमांत में ऑनलाइन धन खूब बरस रहा है और यहां के लोग इसमें अच्छी रुचि दिखाते हुए कैशलेस योजना को सफल बना रहे हैं।
विज्ञापन

-
सरकारी बैंकों के खातेधारक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आगे
पिथौरागढ़। लीड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक सरकारी बैंकों के खातेधारक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सरकारी बैंकों के खातेधारकों ने अब हुए ट्रांजेक्शन में 65 फीसदी भागीदारी निभाई है। शेष 35 फीसदी ट्रांजेक्शन निजी बैंकों के खातेधारकों ने किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक छह महीने में दो करोड़ से अधिक ऑनलाइन ट्रांजेक्सशन दर्ज हुए हैं।
कोट -
जिले में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में लोग खासी रुचि दिखा रहे हैं जो अच्छी बात है। कैशलेस योजना सफल हो रही है जो बैंकों के लिए भी राहत की बात है। ऑनलाइन ट्रांजेक्सशन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। - एनआर जोहरी, लीड बैंक अधिकारी, पिथौरागढ़।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें