फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 13वें दिन शुरू हुई देहरादून विमान सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, साइट बंद होने से यात्री परेशान थे

Fri, 27 Jun 2025 11:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

आखिरकार 13वें दिन देहरादून रूट पर संचालित विमान सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। साइट बंद होने से ऑनलाइन बुकिंग बंद थी और यात्री इसके लिए एयरपोर्ट की दौड़ लगाने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार 13वें दिन देहरादून रूट पर संचालित विमान सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। साइट बंद होने से ऑनलाइन बुकिंग बंद थी और यात्री इसके लिए एयरपोर्ट की दौड़ लगाने के लिए मजबूर थे। पिथौरागढ़-देहरादून-पंतनगर रूट पर यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए फ्लाइबिग का 22 सीटर विमान संचालित है। साइट बंद होने से बीते 12 दिनों से विमान सेवा की ऑनलाइन बुकिंग बंद थी। इससे यात्री परेशान थे।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ से देहरादून और पंतनगर तक विमान से सफर करने के लिए यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचना पड़ रहा था। धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित जिले के अन्य हिस्सों के यात्री पहले टिकट बुक कराने के लिए टैक्सी और रोडवेज से 60 से 130 किमी का सफर तय कर रहे थे।

आखिरकार बृहस्पतिवार को विमान सेवा संचालित कंपनी की साइट खुलने से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। टिकट बुक करने वाले अंकुर ने बताया कि कंपनी की साइट खुलने से यात्रियों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें